विज्ञापन
 
Home >> Himachal >> Shimla >> Virbhadra Said, Health Facility Will In The Village Soon

वीरभद्र ने कहा, गांव में ही मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा

भास्कर न्यूज | Jan 10, 2013, 02:59AM IST
 
 

शिमला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि हेल्थ सेक्टर में अधिक बजट लाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर को दिल्ली साथ लेकर जाऊंगा। भारत सरकार से तय बजट से अधिक धनराशि प्राप्त करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। 
 
प्रदेश के गरीब आदमी को गांव में ही स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने की चुनौती है। कांग्रेस सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उपेक्षित रहे ग्रामीणों को गांव में ही स्वास्थ्य सुविधा का इंतजाम करेगी।
 
कांग्रेस सरकार ऐसा प्रबंधन करेगी कि गरीब लोगों को इलाज के लिए कर्ज न उठाना पड़े। गंभीर बीमारी का इलाज करवाने के लिए किसी भी गरीब व्यक्ति को जमीन बेचने की नौबत न आए।
 
दिल्ली से वापस लौटने पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि गांव की डिस्पेंसरी, पीएचसी व सीएचसी में नियमानुसार डॉक्टर, पैरा-मैडिकल स्टाफ नियुक्त किया जाएगा। राज्य में प्रत्येक स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं का आधारभूत ढांचा विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कह कि केंद्र प्रायोजित स्कीमों के तहत मिलने वाली धनराशि की मॉनिटरिंग होगी।
 
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि निगम-बोर्डो में हो रही नियुक्तियों को लेकर किसी तरह की कोई गलतफहमी पैदा करने की कोशिश न की जाए। सरकार की ओर से की जा रही नियुक्तियां सही व सोच समझकर की गई है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मंत्रिमंडल में खाली पड़े मंत्रियों के दो पदों को भरने के लिए विकल्प खुला है।
 
विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले या फिर बाद में भी मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की नियुक्ति किसी भी समय की जा सकती है।
 
जापानी टीम आएगी शिमला
 
शिमला शहर में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए मुख्यमंत्री वीरभद्र ने कहा कि जापान से इंजीनियरों की टीम आएगी। टीम अपनी रिपोर्ट 6 महीने के भीतर देगी। मोनो रेल चलाने के लिए सरकार धन का प्रबंध करेगी ताकि शिमला को एक नया परिवहन का साधन उपलब्ध करवाया जा सका।
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment