राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
शीतकालीन सत्र आज से, विधायक लेंगे शपथ, चुने जाएंगे विस अध्यक्ष
भास्कर न्यूज
| Jan 07, 2013, 02:40AM IST
धर्मशाला। धर्मशाला के पास तपोवन स्थित विधानसभा भवन नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण समारोह के लिए सज गया है।
8 जनवरी से 11 जनवरी तक आयोजित होने वाले 12वीं विधानसभा के प्रथम शीतकालीन सत्र के दौरान प्रदेश के इतिहास में विधानसभा चुनावों में सभी निर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण समारोह का तपोवन विधानसभा भवन दूसरी बार गवाह बनेगा।
प्रदेश की राजधानी शिमला के बाहर हो रहे शपथ ग्रहण समारोह को लेकर विभागों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। शपथ ग्रहण समारोह के लिए विधानसभा सचिवालय, जीएडी और जिला प्रशासन के आला अधिकारी दिन-रात तैयारियों में जुटे हुए हैं।
पहले दिन 8 जनवरी को 11 बजे नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। 9 जनवरी को सुबह 11 बजे विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। 12 को विधानसभा उपाध्यक्ष का चयन होगा। 11 जनवरी को राज्यपाल का अभिभाषण होगा।






