विज्ञापन
 
 
 
 

छरहरा रहने में मददगार है दोस्तों से मेलजोल

 
Source: bhaskar Correspondent   |   Last Updated 18:52(09/09/11)
 
 
 
 
लंदन दोस्तों के साथ व्यस्त सामाजिक जीवन आपके छरहरा रहने में मददगार हो सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ट्रेडमिल पर घंटों व्यायाम करने की बजाए दोस्तों संग समय गुजारना आपके छरहरा बनने के लिए ज्यादा कारगर हो सकता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक सामाजिकता व दोस्तों से मेलजोल आपके शरीर में 'ब्राउन फेट' की मात्रा बढ़ाने में मददगार है जो कैलोरीज मतलब ऊर्जा को जलाकर ऊष्मा उत्पन्न करता है। वैज्ञानिकों ने चूहों पर यह प्रयोग किया था।

चूहों के चार सप्ताहों तक आधे समय उत्तेजक सामाजिक माहौल में रहने से उनके उदर में मौजूद वसा में कमी आई। उनके अत्यधिक खाने के बावजूद यह कमी देखी गई। अमेरिकी शोधकर्ताओं का कहना है कि सामाजिक उत्तेजना 'व्हाइट फेट' को 'ब्राउन फेट' में बदल देती है और इससे वजन कम होता है। व्हाइट फेट कैलोरी मतलब ऊर्जा का संग्रह करता है और हमें मोटा बनाता है जबकि 'ब्राउन फेट'ऊष्मा उत्पन्न करने के लिए उर्जा जलाता है।

वैसे 'व्हाइट फेट' को 'ब्राउन फेट' में बदलना बहुत मुश्किल होता है। सामान्य रूप से इसके लिए लम्बे समय तक ठंडी स्थितियों में रहने या शरीर के तंत्रिका तंत्र को सक्रिय बनाने की आवश्यकता होती है। ओहायो विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों का मानना है कि व्यस्त सामाजिक जीवन 'व्हाइट फेट' को 'ब्राउन फेट' में बदलने में अधिक कारगर है। अध्ययनकर्ता मैथ्यू डुरिंग कहते हैं, "जिस मात्रा में वसा कम होता है उसे देखकर मैं अब तक आश्चर्यचकित हूं। आप एक ट्रेडमिल पर व्यायाम करके जितना मोटापा कम कर सकते हैं, यह उससे कहीं ज्यादा होता है।"
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
4 + 1

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

Who looks hotter in red bikini?
Premiere of 'Madhubala - Ek Ishq Ek Junoon'
Just Added

ઉફ્ફ,અ'વાદની આ ગરમી
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment