विज्ञापन
 
Home >> Jokes >> A Man In Yamlok Joke
 
More Jokes

यमराज ने आदमी से कहा

एक आदमी मरकर यमलोक गया। यमराज ने दूत को आदेश दिया कि इसको नर्क दिखा लाओ। जो सेक्शन इनको पसंद आए, उनमें इनको रख देना।
 
यमलोक में उस आदमी ने देखा कि कहीं भाला भोंका जा रहा था तो कहीं कड़ाही में तला जा रहा था। कहीं आरा से काटा जा रहा था। एक सेक्शन ऐसा था जिसमें लोग बेहद दुर्गंध भरे मैला के हौज में खड़े-खड़े चाय पी रहे थे। सब उसमें कमर तक डूबे हुए थे।
 
उस आदमी ने सोचा कि यही सेक्शन ठीक है। थोड़ी बदबू ही तो झेलनी पड़ेगी। चाय-बिस्किट भी खाने-पीने मिलेगी।
 
यमदूत को बोलकर वह उसी सेक्शन में चला गया और मैले के हौज में खड़ा हो गया।
 
उसके लिए पहले बिस्किट, फिर चाय आई।
 
अभी वह आदमी चाय आधी ही पी सका था कि यमराज ने घोषणा की-
 
'हौज में सीधे खड़े लोग सर के बल उल्टे खड़े हो जाएं।'

 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment