शादी करना उचित है या नहीं!
एक दिन कबीर दिन के 12 बजे अपने आंगन में बैठे काम कर रहे थे...
वहां पर संता पहुंचा और सवाल किया...
संता: विवाह करना ठीक है या नहीं...
प्रश्न सुनकर कबीर चुप रहे और फिर थोड़ी देर बाद उन्होंने अपनी पत्नी को आवाज दी...
कहा: जरा लाल टेन जलाकर लाओ...
पत्नी लाल टेन जलाकर ले आई...
युवक बोला: महात्मा जी! आप तो अजूबा है ही...
आप की पत्नी भी खूब हैं...
अरे! धूप में बैठे हैं और फिर यहां लाल टेन की क्या जरूरत है?
कबीर बोले: बस! यही तुम्हारे सवाल का जवाब है...
पति-पत्नी में समर्पण हो, तर्क न हो तो ही विवाह करना उचित हैं...!!!








