विज्ञापन
 
Home >> Jokes >> Hindi Funny Joke
 
More Jokes

'मुझसे शादी करोगी'?....हर्गिज़ नहीं!

एक फिल्म अभिनेत्री 15वें माले पर स्थित अपने घर की बालकनी में रेलिंग पर खड़ी अपने प्रशंसकों का अभिवादन कर रही थी कि अचानक संतुलन खो बैठी और नीचे गिरने लगी।

12 वें माले की रेलिंग पर खड़े हुए एक नौजवान ने उसे अपनी बांहों में पकड़ लिया और पूछा - ''मुझसे शादी करोगी ?''

''कभी नहीं''- अभिनेत्री ने नफरत से जवाब दिया । ''तो जाओ मरो!'' कहकर नौजवान ने उसे छोड़ दिया और वह फिर नीचे गिरने लगी।

11 वें माले पर खड़े एक अधेड़ ने हाथ बढ़ाकर उसे फिर पकड़ लिया और पूछा - ''मेरी प्रेमिका बनोगी ?''

''हर्गिज़ नहीं!'' उसका इतना कहना था कि इस आदमी ने भी उसे छोड़ दिया।

बेचारी अभिनेत्री को अब मौत सामने नजर आने लगी। वह ईश्वर से एक और मौका देने की प्रार्थना करने लगी कि तभी आठवें माले पर खड़े एक आदमी ने उसका हाथ पकड़ लिया।

''मैं तुमसे शादी कर लूंगी......! मैं तुम्हारी प्रेमिका बनूंगी.....! सब कुछ करूंगी!'' अभिनेत्री आदमी के कुछ बोलने के पहले ही कहने लगी।

''बदचलन औरत..... !'' आदमी ने कहा और हाथ छोड़ दिया।

 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment