स्वर्ग में हुई 2 महिलाओं की मुलाकात
दो महिलाओं की मुलाकात स्वर्ग में हुई.
पहली – कहो बहन, तुम्हारी मौत कैसे हुई ?
दूसरी – ज्यादा ठण्ड लगने के कारण. और तुम्हारी ?
पहली – High Blood Pressure के कारण. बात दरअसल यह हुई कि मुझे अपने पति पर शक था. एक दिन मुझे पता चला कि वो घर में किसी दूसरी औरत के साथ हैं. मैं फ़ौरन घर पहुंची तो देखा कि मेरे पति आराम से अकेले टीवी देख रहे हैं.
दूसरी – फिर क्या हुआ ?
पहली – खबर पक्की थी इसलिए मुझे विश्वास नहीं हुआ. मैंने उस औरत को घर के कोने कोने में, तहखाने में, पर्दों के पीछे, गार्डेन में यहाँ तक कि अलमारी और संदूक तक में तलाश किया पर वह नहीं मिली. मुझे इतनी tension हुई कि मेरा blood pressure बहुत बढ़ गया और मेरी मौत हो गई.
दूसरी – काश! तुम ने freezer और खोलकर देख लिया होता तो आज हम दोनों जिन्दा होते।






