यदि आपको लगता है कि आपके माता-पिता, शिक्षक या बॉस का व्यवहार आपके प्रति बहुत ज्यादा सख्त और रूखा है तो शादी कर लीजिए और पत्नी को जिंदगी में आने दीजिए……… एक दिन आप इन सभी लोगों से प्यार करने लगेंगे।
जब लड़की कहे – “तुम बहुत अच्छे हो, तुम्हें तो कोई भी मिल जाएगी”, इसका मतलब है उसे कोई और मिल गया है।
भगवान और डॉक्टर को कभी नाराज़ मत करो, क्योंकि – जब भगवान नाराज़ होता है तो डॉक्टर के पास भेज देता है और जब डॉक्टर नाराज़ होता है तो भगवान के पास भेज देता है।
प्यार में वक्त गुजर जाता है। वक्त में प्यार गुजर जाता है।
एक अकेला गुलाब मेरा बगीचा हो सकता है… एक अकेला दोस्त मेरी दुनिया।
लिओ बुस्कग्लिया
अगर खुद से नहीं मिल पा रहे हो तो एक अच्छा दोस्त बना लो।
दोस्त के साथ अंधेरे में चलना उजाले में अकेले चलने से बेहतर है।
उस वक्त को खुशी कहते हैं जिसे आप अपने दोस्तों के साथ दोबारा जीना चाहते हैं।
"मेरे पीछे मत चलो, हो सकता है मैं नेत्रित्व ना कर पाऊं। मेरे आगे मत चलो हो सकता है मैं अनुगमन ना कर सकूं। बस मेरे साथ चलो मेरे मित्र बनकर।"
-अल्बर्ट केमस
"जो सबका मित्र होता है वो किसी का मित्र नहीं होता है।"
-अरस्तु
किसी जंगली जानवर की अपेक्षा एक कपटी और दुष्ट मित्र से "ज्यादा डरना चाहिए, जानवर तो बस आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है, पर एक बुरा मित्र आपकी बुद्धि को नुकसान पहुंचा सकता है।"
-भगवान बुद्ध
इंसानों का मानना हें की मधुमखिया उड़ नहीं सकती क्योंकी उनके पंख उनके आकर से काफी छोटे होते हें
बावजूद इसके वे उडती हें क्यों
क्यौकी उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता की इंसान क्या सोचते हें
--- अगर आप को अपने ऊपर भरोसा हो तो फ़िक्र मत कीजिये की दुसरे आपके बारे में क्या सोचते हें --- Yatendra Singh Ranawat