‘बाय द वे’
‘कभी खुशी कभी गम’ की शूटिंग की बात है। उसमें जौहरा सहगल (जो फिल्म में अमिताभ की मां बनी थीं) का डेथ सीन शूट होना था, जिसमें सभी को रोना होता है। मैं भी बहुत फूट-फूटकर रो रही थी।
जैसे ही वह सीन ओके हुआ तो मैंने आंसू पोंछते हुए करण जौहर से पूछा, ‘बाय द वे, आखिर डेथ किनकी हुई है?’ तो सेट पर मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे और उस समय मेरी शक्ल भी देखने लायक थी।









