मेरे दस बच्चे हैं
एक बार एक महिला प्रचार के लिए वेलफेयर ऑफिस गई...
ऑफिसर ने उससे पूछा कि आपके कितने बच्चे हैं? उसने कहा...
मेरे दस बच्चे हैं...
फिर उसने पूछा कि उनके क्या नाम हैं तो महिला ने जवाब देते हुए कहा कि लीरोय, लीरोय, लीरोय, लीरोय एंड लीरोय।
तब उस ऑफिसर ने पूछा सबों का नाम लीरोय है, उसने कहा... हां।
आप उस समय उनको कैसे बुलाती हैं जब वो एक जगह खेले रहे होते हैं तो उसने कहा यह बहुत आसान है। मैं बस इतना कहती हूं - लीरोय और सभी दौड़कर आ जाते हैं।
ऑफिसर ने फिर पूछा और जब उन्हें खाने के टेबल पर बुलाना हो तो कैसे उन्हें बुलाती हैं। मैं फिर कहती हूं - लीरोय और वे सभी दौड़कर चले आते हैं, उसने जवाब दिया।
फिर ऑफिसर ने पूछा कि आप उस समय क्या करती हैं जब उनमें से किसी एक को कुछ करना हो तो उसने कहा यह बहुत आसान है, तब मैं केवल उनके पीछे के नाम से बुलाती हूं...







