रजनीकांत और पांच का पंच
1. एक बार रजनीकांत ने एक कुकिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया...
उन्हें तो जीतना ही था...
सोचिए उन्होंने फाइनल में कौन सा व्यंजन बनाया होगा….’लाल मिर्च की मीठी खीर’...!!!
----------------------------------
2. रजनीकांत जिन दिनों तीसरी कक्षा में पढ़ते थे...
उनकी रफ नोट्स वाली कॉपी किसी ने चुरा ली थी...
आज उसी कॉपी को हम विकीपीडिया के नाम से जानते हैं...!!!
----------------------------------
3. प्रेमिका- लाल किला लाल क्यों हैं ?
प्रेमी- क्योंकि रजनीकांत ने पान खाकर उस पर थूका था...!!!
----------------------------------
4. रजनीकांत के कम्प्यूटर में रिसाइकिल बिन नहीं है...
उसे रजनीकांत ने डिलीट कर दिया है...
----------------------------------
5. रजनीकांत यदि 200 साल पहले पैदा होते...
तो आज ब्रिटेनवासी अपनी आजादी के लिए संघर्ष कर रहे होते...!!!










