वासेपुर की लोट-पोट कर देने वाली गुदगुदी
फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर की लोट-पोट कर देने वाली गुदगुदी...
हीरो: दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे...
हीरोइन: चार बार देखी है...
हीरो: हम आपके हैं कौन...
हीरोइन: कब का हट गया...
हीरो: रंगीला...
हीरोइन: हूं, देखी है...
हीरो: करन-अर्जुन, चल ना करन-अर्जुन देख कर आते हैं... शाहरुख-सलमान दोनों हैं...
हीरोइन: हाथ पकड़ोगे के तुम...
हीरो: मां कसम नहीं पकडूंगा...
हीरोइन: हमारी गोदी में पॉप कॉर्न गिरेगा, तो अंधेरे में ढूंढ़ोगे नहीं...
हीरो: मां कसम नहीं ढूंढूंगा...
हीरोइन: सट के बैठोगे...
हीरो: मां कसम नहीं सटूंगा...
हीरोइन: तो अपनी अम्मा के साथ ही जाओ ना, हमारी क्या जरूरत है...!!!







