शहर की लड़की की गांव में शादी
एक शहर की लड़की की शादी गांव में हो जाती है...
सुबह जब वो पेस्ट करने लगती है तो उसका देवर उससे पेस्ट मांगता है...
वो पेस्ट दे देती है और देवर ऊँगली पर रख कर खा जाता है, फिर दुबारा मांगता है और फिर खा जाता है...
लड़की गुस्से में आकर देवर को चांटा मार देती है, देवर रोते हुए भाभी की शिकायत अपने भाई से करता है...
भाई अपनी पत्नी से चांटा मारने का कारन पूछता है तो पत्नी कहती है...
पत्नी: मैं बार-बार इन्हें पेस्ट देती थी और ये हर बार ऊँगली पर रख कर खा जाते थे इसलिए मुझे गुस्सा आ गया...
पत्नी की बात सुनकर पति अपने छोटे भाई के एक चांटा मारता है और बोलता है...
पति: यह कोई ऊँगली पर रख के खाने की चीज़ है खाना था तो रोटी पर रख कर खाता...







