इंसानों की तरह बोलने वाला कुत्ता बेचना है
एक दुकान के बाहर लिखा था कुत्ता है कि इंसान, पूरी तरह इंसानों की तरह बात करता है उसे बेचना है।
एक व्यक्ति दुकानदार से: मुझे मिलवाइए उस कुत्ते से मैं इसकी मुंहमांगी कीमत दूंगा।
एक शानदार कुर्सी पर बड़ा सा कुत्ता आराम से बैठा था
व्यक्ति कुत्ते से: आखिर आपने कौन सा कारनामा किया है?
कुत्ता: बॉलीवुड-हॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हीरोइनें मुझे किस लेने और करने की डिमांड करती हैं । यही वजह है कि इमरान और मेरा पंगा हो गया था, लेकिन बाद में हॉलीवुड में काम ज्यादा होने के कारण मैंने चुम्मे वाली सारी फिल्में उसे दे दीं, नहीं तो उसकी जगह मैं ही हीरोइनों को चुम्मे देता और लेता हुआ नजर आता।
व्यक्ति: बहुत खूब और क्या किया है आपने?
कुत्ता: स्लम डॉग मिलेनियर फिल्म वालों ने डॉग शब्द का इस्तेमाल टाइटल में करने से पहले मुझसे इजाजत ली थी ।
व्यक्ति दुकानदार से: जनाब ये तो वी.वी.आई पी और बड़ा इंटेलीजेंट कुत्ता है। इस अजूबे को बेच क्यों रहे हैं?
दुकानदार: क्योंकि यह इंसानों की तरह ही अव्वल नंबर का झूठा भी है!







