सस्ते काम का खराब नतीजा
मुवक्किल (वकील से)- वकील साहब, आपकी फीस बहुत ज्यादा है।
वकील (मुवक्किल से)- यह बात तुम किस आधार पर कह रहे हो?
मुवक्किल (वकील से)- जी, पंडित जी ने मेरी शादी मात्र दो सौ रुपए में करवायी थी और तलाक के लिए आप दो हजार रुपए मांग रहे हैं?
वकील (मुवक्किल से मुस्कराते हुए )- सस्ते काम का नतीजा तुम्हारे सामने है।






