रूसी, अमेरिकी और संता सिंह
एक रूसी, एक अमेरिकन और संता सिंह आपस में बातचीत कर रहे थे।
रूसी बोला – "अंतरिक्ष में सबसे पहले हम पहुंचे।"
अमेरिकन – "चांद पर सबसे पहले हम पहुंचे!"
संता सिंह – "तो क्या? हम सबसे पहले सूर्य पर जाने वाले हैं!"
रूसी और अमेरिकन इस बात पर हंसने लगे और बोले – "अरे बेवकूफ! सूर्य पर कैसे जा सकते हो! वहां जाओगे तो जल नहीं जाओगे?"
संता सिंह – "बेवकूफ तुम लोग हो। हम वहां रात में जाएंगे, समझे!"






