संता और टिकट वाले गधे!
संता ट्रेन से कहीं जा रहा था। अचानक उसकी नजर ट्रेन के डिब्बे पर लिखे गए एक साइनबोर्ड पर गई।
उसे देखते ही उसे बहुत गुस्सा आया।
साइनबोर्ड पर लिखा हुआ था - बिना टिकट यात्रा करने वाले होशियार।
संता ने यह पढ़कर कहा, "वाह जी वाह, इसका मतलब यह हुआ कि जो लोग टिकट लेकर सफर कर रहे हैं, वे सब गधे हैं।"







