रेस्त्रां में संता-बंता
संता और बंता रात के खाने के लिए बाहर गए। रेस्त्रां में बैठ कर वेटर से उन्होंने दो पैग शराब लाने को कहा। जब तक वेटर शराब लेकर आता, दोनों अपने डब्बे से सैंडविच निकाल कर खाने लगे।
वेटर जब वापस आया तो उन्हें डब्बे से निकाल कर सैंडविच खाते देखा। उसने कुछ हिचकिचाते हुए कहा, “माफ करें सर, यहां आप अपना खाना नहीं खा सकते।”
संता-बंता ने एक दूसरे की तरफ देखते हुए अपने कंधे उचकाए और अपना-अपना सैंडविच एक दूसरे से बदल लिया।








