संता और सात लड़कियां!
एक बार संता एक ज्योतिषी से अपना भविष्य पूछने जाता है।
ज्योतिषी: तुम्हारे भाग्य में सात लड़कियां लिखी हैं!
ज्योतिषी की बात सुन संता ख़ुशी से फुला नहीं समाता और उछल कर ज्योतिषी से कहता है;
संता: अरे वाह...फिर तो बहुत मजा आएगा!
ज्योतिषी: ज्यादा खुश मत हो, उसमें एक तुम्हारी बीवी और छ: तुम्हारी बेटियां होंगी!








