संता बंता और स्कूल का प्यार
संता, बंता से: स्कूल के दिनों में मुझे एक लड़की से प्यार हो गया था।
बंता: फिर क्या हुआ?
संता: मैंने उसे एक लेटर लिख कर दोस्ती करने को कहा...
बंता: उस के बाद?
संता: जवाब किताब में छिपा कर आया था, मगर मुलाकात कभी हुई ही नहीं...
बंता: वह क्यों?
संता: क्योंकि मैंने कई सालों तक किताब खोल कर देखी ही नहीं और वह लड़की किसी और के साथ ब्याह कर अपनी ससुराल चली गई...!!!







