अपनी बात मनवाने के लिए कुछ ऐसा करना, जिससे लोग डर जाए और आपकी हर ख्वाहिशों को पूरा करने लगें तो क्या कहेंगे। इतिहास पर रोशनी डाले तो देखेंगे कि दुनिया में किसी भी गलत बात का जोर-शोर से विरोध हुआ है।
फिर चाहे दो साल पहले मिस्र में राष्ट्रपति होस्नी मुबारक के खिलाफ तहरीर चौक पर युवाओं का प्रदर्शन हो या फिर आक्युपाई वॉलस्ट्रीट आंदोलन में वॉलस्ट्रीट को घेर लेना हो। किसी भी प्रदर्शन के दौरान चोट हमेशा व्यवस्था पर ही की जाती है।
आंदोलनों की बात जा रही है तो फ्रांसीसी क्रांति को कैसे भूला जाता है, जहां जनता के भड़कने के बाद सामंतशाही का कितना बुरा हाल हुआ। dainikbhaskar.com अपने पाठकों को बता रहा है कि दुनिया के कुछ अजीबोगरीब प्रदर्शनों के बारे में, जहां की सरकारें भी हिल गईं।