यदि आप बहुत ज्यादा टीवी या फिल्में देखते हैं तो आपको अंदाजा होगा कि एक जेल कैसी होती है। जब भी हमारे दिमाग में एक जेल की तस्वीर आती है तो ख़राब शब्द दिमाग में आता हैं.
इसमें एक बहुत ही गुस्से वाला और क्रूर जेलर होता है. खाना बहुत ही बुरा होता है, पानी जैसी दाल, कंकड पत्थर से भरे चावल और जेल के दूसरे कैदी आपका खाना भी छीन लेते हैं।
जेल में हर कैदी को बहुत ज्यादा परेशान करने की कल्पना भी हमारे दिमाग में आती है। हमारे दिमाग में इस तरह की बातें क्यों आती हैं, क्योंकि हमने अक्सर फिल्मों में कुछ इसी तरह की जेल देखी है।
लेकिन, दुनिया में सारी जेल ऐसी ही नहीं होती हैं। आइए जानते हैं कुछ अलग तरह की जेल के बारे में जो कि जेल को लेकर आपकी कल्पना ही बदल देगी। दुनिया की टॉप 10 जेल कुछ इस प्रकार हैं...