नरभक्षण भले ही अब बीते समय की बात हो चुकी हो, लेकिन अभी भी कुछ मामले दुनिया के सामने आते रहते हैं, जिनमें लोगों को दूसरे इंसान का मांस खाने के अपराध में पकड़ा गया है।
अभी तक नरभक्षण के जितने किस्से और सच्ची घटनाएं सामने आई हैं, उनमें अधिकतर के पीछे का कारण रूढिवादी धार्मिक अनुष्ठान रहा है। कुछ मामलों में मानसिक रूप से बीमार लोगों द्वारा नरभक्षण करते पाया गया है।
कुछ ऐसे मामले भी देखे गए हैं, जिसमें इंसान ने ज़िंदा रखने के लिए मृत इंसानों का मांस खाया। जानिए दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में घटित नरभक्षण की घटनाएं...