स्टेला मैरिस कॉलेज रकबी टीम - 13 अक्टूबर 1972 को यह टीम मैच खेलने के लिए मोंटेवीडियो, उरूग्वे से सैंटियागो, चिली जा रहा था। खराब मौसम और तकनीकी दिक्कत की वजह से जहाज चिली और अर्जेंटीना के बॉर्डर पर दुर्गम पर्वतों में क्रैश हो गया। तीन देशों की कई सर्च टीमों द्वारा 11 दिनों तक फ्लाइट में सवार 45 लोगों को ढूंढा गया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। लगभग दो महीनों बाद जहाज पर सवार 16 लोगों को पता चल सका, जिन्होंने जीवित रहने के लिए अन्य मृत यात्रियों का मांस खाया।