अल्बर्ट फिश - अल्बर्ट एक विकृत मानसिकता का अपराधी और नरभक्षी था। अल्बर्ट ने एक 10 वर्षीय लड़की का मैनहट्टन से अपहरण किया और फिर उसकी हत्या कर उसे खा गया। छह साल बाद अल्बर्ट ने लड़की के घरवालों को चिट्ठी भेजकर उन्हें अपने इस क्रूर कृत्य की जानकारी दी। हालांकि, उसने अपनी मानसिक विकृति के कारण लड़की के घरवालों को परेशान करने की नीयत से चिट्ठी भेजी थी, लेकिन इसके कारण वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। अपहरण, हत्या और नरभक्षण के आरोप में 16 जनवरी, 1936 को अल्बर्ट को मौत की सजा दी गई।