आनंद लाल शिम्पी
1997 में आनंद सिर्फ 15 साल के थे। आनंद लाल ने AnandTech नाम से एक वेबसाइट की शुरुआत की। वह कंप्यूटर हार्डवेयर के रिव्यू करते थे। हाईस्कूल तक आते-आते उनकी वेबसाइट मशहूर होने लगी। वेबसाइट को रिव्यू वेबसाइट का दर्जा मिलना शुरू हो गया। हार्डवेयर निर्माताओं के लिए शिम्पी का रिव्यू करना बड़ी बात थी। वे उन्हें घर में महंगे-महंगे कंप्यूटर हार्डवेयर गिफ्ट देने लगे। जब 17 साल के थे, तब विज्ञापनों के मामले में उनकी वेबसाइट एक मिलियन डॉलर की हो गई। हालांकि शिम्पी ने सही आमदनी का खुलासा आज तक नहीं किया है।