कैमरन जॉनसन
11 साल की उम्र में कैमरन ने ग्रीटिंग कार्ड बिजनेस से कुछ डॉलर कमाए थे। लेकिन, 12 साल का होते ही उसने eBay पर भारी मात्रा में बेनी बेबीज खिलौने बेचे, जिससे उसको अच्छी खासी आमदनी हुई। 13 साल की उम्र में उन्होंने 50 हजार डॉलर से My EZ Mail शुरू की। यह अनाम ईमेल फॉरवर्ड सिस्टम पर काम करता था। तीन हजार डॉलर में इसकी सेवा बच्चों में काफी लोकप्रिय हुई। इसके बाद अपने दो साथियों के साथ मिलकर कैमरन ने ऑनलाइन एडवरटाइजिंग बिजनेस शुरू किया, जिसमें उपयोगकर्ताओं को इंटरनेट ब्राउजर पर विज्ञापन देखने में हो रही असुविधा के लिए पैसा भुगतान करते थे। इसका पैसा वह विज्ञापनदाताओं से लेते थे। 15 साल की उम्र तक उनके पास चार लाख डॉलर थे। हाईस्कूल में उसके अकाउंट में एक मिलियन डॉलर की मौजूद थे।