एफ्रेन टेलर
जनाब के पास नए वीडियो गेम खरीदने के लिए पैसे नहीं हुआ करते थे। इसलिए मात्र 12 साल की उम्र से कंप्यूटर प्रोग्रामिंग शुरू कर दी। वह नए गेम की कॉपी अपने दोस्तों में 10 डॉलर में बेचता था। 13 साल का होने पर टेलर ने वेब डिजाइनिंग के बिजनेस में हाथ डाला। 16 साल की उम्र में टेलर और उसके साथियों ने GoFerretGo.com नामक जॉब वेबसाइट शुरू की। यह कॉलेज और हाईस्कूल के छात्रों के लिए थी। 2001 में डॉटकॉम बिजनेस में गिरावट से पहले उसने एक मिलियन डॉलर की कमाई कर ली थी। बाद में उसने इनवेस्टमेंट फर्म के बिजनेस की ओर रुख किया।