जब कभी कोई परेशानी आती है तो हम मदद के लिए पुलिस को बुलाते हैं। लेकिन एक बार सोच कर देखिए कि यदि पुलिस ही परेशानी बन जाए तो आप क्या करेंगे।
दुनिया में कुछ ऐसी ही पुलिस फोर्स हैं, जो अपने क्रूर व्यवहार के लिए जानी जाती हैं। कैलिफोर्निया में पुलिस के द्वारा मिर्च का छिड़काव करने की घटना ने इस बात को और सही बना दिया है। इस तरह की घटनाएं यह दिखाती हैं कि पुलिस भी आपके लिए एक परेशानी बन सकती है।
जहां भी पुलिस को एथिकल तरीके से ट्रेनिंग नहीं दी जाती है, वहां पुलिस एक तरह के गैंग की तरह हो जाती है, जिसके पास हथियार होते हैं। यह बात और भी बुरी तब हो जाती है, जब पुलिस को नियंत्रित करने वाली सरकार ही बुरी हो।
dainikbhaskar.com अपने पाठकों को बता रहा है दुनिया की 10 सबसे ज्यादा क्रूर पुलिस के बारे मे...