नाम बड़े और दर्शन छोटे। अरे नहीं-नहीं, यहां हम किसी कहावत की बात नहीं कर रहे हैं। यहां हम बात कर रहे हैं कुछ ऐसे लोगों की जो वास्तव में छोटे हैं। प्राचीन मिस्र में माना जाता था कि बौने लोगों का जन्म कुछ इस जहान में अलौकिक करने के लिए हुआ है.
बौनेपण का मुख्य कारण हड्डियों का विकास ना हो पाना है। इस बीमारी को ऑस्टियोजेनेसिस इम्पर्फेक्टा कहते हैं, जो शरीर का विकास करने से रोकती है. कुछ लोगों में हार्मोन्स के कारण शरीर का पूरा विकास नहीं हो पाता है। कुछ ऐसे भी मामले हैं, जिनमें बौनेपन का सही कारण पता नहीं चल पाया है। दुनिया में लगभग 200 ऐसे केस हैं, जो कम लंबाई कारण बने।
छोटे लोगों की परेशानी एक आम इंसान नहीं समझ सकता। आपने अक्सर छोटे कद के लोग देखे होंगे, लेकिन dainikbhaskar.com अपने पाठकों को दुनिया के टॉप 10 बौने लोगों के बारे में बता रहा है, जो आम लोगों में नहीं गिने जाते...