सोमालिया
नवम्बर, 2012 में फोजिया यूसुफ हाजी अदान सोमालिया की पहली महिला विदेश मंत्री बनीं। महिलाओं के लिए सोमालिया एक बहुत ही बुरा देश माना जाता है।अदान ने कहा कि उनका विदेश मंत्री बनना राजनीति में एक बड़ी पहल है। इससे देश की हालत सुधारी जा सकेगी। 2011 में ‘थॉम्पसन रॉयटर्स फाउंडेशन सर्विस ट्रस्ट लॉ’ ने यह पाया कि महिलाओं के लिए शिक्षा के अवसर बहुत कम हैं। महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा आम बात है। यहां की 95 प्रतिशत लड़कियों के गुप्तांग अंग-भंग करने की बात भी सामने आई है। इस्लामी आतंकवादियों अल-शबाब वाले क्षेत्र सबसे ज्यादा बुरे माने जाते हैं। इन क्षेत्रों में महिलाओं को कैंपों में रहना होता है। यहां पर हथियार बंद गुटों के द्वारा उनके साथ रेप किया जाना एक आम बात है।