माली
माली में महिलाओं के गुप्तांग को अंग-भंग करने की बात सामने आती है। माली की 95 प्रतिशत से भी ज्यादा महिलाओं के साथ यह हुआ है। माली में शिक्षा की कमी के कारण लोग इससे होने वाले मानसिक एवं शारीरिक नुकसान को नहीं समझ पा रहे हैं। यह माना जाता है कि सेक्स के दौरान ज्यादा दर्द साइको-सेक्शुअल समस्याओं का कारण बन सकता है।
माली में एक महिला को घर से बाहर जाने से पहले भी अपने पति से अनुमति लेनी पड़ती है। हाल की रिपोर्ट के अनुसार वहां के ‘इस्लामिक चरमपंथी’ संगठन बिन ब्याही मां बन चुकी लड़कियों की एक लिस्ट बना रहे हैं। ऐसी हड़कियों को बर्बर दंड दिया जाता है। यह दंड फांसी, पत्थरों से मार देना और शरीर काट देने जैसे होते हैं। लगभग पिछले एक साल से महिलाओं के कुछ समूह अपने लिए अधिकारों की मांग कर रहे हैं।