भारत
भारत एक बहुत ही तेजी से बढ़ने वाली इकॉनोमी है। हालांकि, हाल में ही हुए कुछ मामले जनता का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं। दिसम्बर, 2012 को दिल्ली में बस में हुए गैंगरेप मामले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया और यहां पर महिलाओं की सुरक्षा पर एक महत्वपूर्ण सवाल भी उठाया। एक सर्वे के अनुसार हर 14 घंटे में एक महिला का रेप होता है। 2012 में ‘थॉम्पसन रॉयटर्स फाउंडेशन’ के पोल के मुताबिक, भारत में महिलाओं की स्थिति अन्य जी20 देशों के मुकाबले बहुत ही खराब है। घरेलू हिंसा यहां की महिलाओं के मानसिक तनाव का एक कारण है।