विज्ञापन
 
Home >> International News >> Pakistan >> 100-Year-Old Temple Demolished In Pakistan

PHOTOS: पाकिस्तान में बिल्डर ने तोड़ा 100 साल पुराना हिंदू मंदिर

1 of 8 Photos
कराची. पाकिस्तान के कराची में एक सदी पुराना मंदिर बिल्डर ने गिरा दिया। इससे हिंदू समाज में नाराजगी है। खास तौर पर इसलिए कि मंदिर गिराने पर रोक लगाने की याचिका पर कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक कराची के सोल्जर बाजार में श्री राम पीर मंदिर के साथ ही बिल्डर ने शनिवार को कई मकान भी गिरा दिए।
 
 
इससे करीब 40 लोग बेघर हो गए। अधिकतर हिंदू हैं। पाकिस्तान हिंदू काउंसिल ने रविवार को कराची प्रेस क्लब के सामने इस घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। बिल्डर के अलावा अधिकारियों की उदासीनता को लेकर भी शिकायत दर्ज कराई गई। 
 
 
कहा गया कि पुलिस और पाकिस्तान रेंजर्स के सुरक्षा घेरे में बिल्डर ने मंदिर गिराया। जबकि सिंध हाईकोर्ट में मंदिर को गिराने पर रोक लगाने की याचिका पर सुनवाई हो रही है। लोगों ने आरोप लगाया कि बिल्डर के आदमी भगवान के आभूषण और मुकुट आदि भी ले गए। लोगों से मारपीट भी की गई। वहीं महाराज बद्री ने कहा कि मंदिर अतिक्रमण में नहीं था। कई पुश्तों से हम यहां रह रहे थे।
 
तस्वीरों में देखें....
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment