इस समय दुनिया में मौसम सर्द है. बावजूद इसके कई देशों में हर बार की तरह इस बार नो पेंट्स सब- वे राइड बड़े जोरों शोरों से मनाया गया. लंदन से लेकर मेड्रिड तक और उत्तरी अमेरिका से न्यूयॉर्क, बोस्टन फिलाडेल्फिया और मेक्सिको में हज़ारों की तादाद में लोग ट्यूब और मेट्रो ट्रेनों में बिना पैंट के दिखे. यह इस ख़ास दिन का 12वां साल था.
पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी अपने ट्राउजर्स उतार कर इस दिन का जश्न मनाया. हालांकि शुरुआत में जब यह दिन मनाया जाता था, तब लोग बड़ी शर्म महसूस करते थे, लेकिन जल्दी ही इसने लोकप्रियता हासिल कर ली. भारत में तो इस तरह की चीजों के बारे में अभी सोचा नहीं जा सकता है.
dainikbhaskar.com अपने पाठकों को तस्वीरों के माध्यम से पूरी दुनिया में नो पैन्ट्स डे की कुछ झलकियां दिखा रहा है...