विज्ञापन
 
Home >> International News >> Middle East >> 18 Days With The Syrian Rebels

PHOTOS: सीरिया की हालत बद से बदतर, तस्वीरों में देखें अंदर के हालात

1 of 17 Photos
दमिश्क. गृहयुद्ध की आग में जल रहे सीरिया में शांति स्थापना के प्रयास किसी नतीजे तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। सभी संबंधित पक्ष अपने रुख पर डटे हैं। बागी लड़ाकों ने राष्ट्रपति बशर असद के खिलाफ हमले तेज कर दिए हैं।
 
 
दमिश्क के आसपास के इलाकों में लड़ाई जारी है। इधर, सीरिया के विपक्षी नेताओं ने पर्यटन स्थल मराकेश, मोरक्को में पश्चिमी देशों के राजनयिकों से बातचीत की। असद विरोधी गठबंधन सीरियाई नेशनल कोएलिशन (एसएनसी) को अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और खाड़ी देशों की मान्यता तो मिल गई है लेकिन उसे अंदरूनी मतभेदों से जूझना पड़ रहा है।
 
 
सीरिया में संघर्षरत विद्रोही लड़ाकों ने शुरुआत से ही एसएनसी के निर्वासित नेताओं से दूरी बनाए रखी है। बागियों का आरोप है, ये नेता केवल बात करते हैं, कार्रवाई नहीं। दरअसल एसएनसी कई गुटों के नेताओं को मिलाकर बना है। उनमें इस मुद्दे पर खींचतान चल रही है कि असद के बाद देश कौन चलाएगा। 
 
 
गठजोड़ के वाइस प्रेसीडेंट जॉर्ज साबरा ने बताया, हम सरकार के स्वरूप पर चर्चा कर रहे हैं। बागियों के बीच इस्लामी ताकतों की मौजूदगी से अनिश्चय बढ़ा है। अमेरिका और उसके यूरोपीय सहयोगी सीरिया को मानवीय मदद बढ़ाने के लिए तैयार हैं। लेकिन, वाशिंगटन विद्रोहियों को मारक हथियार देने के पक्ष में नहीं है। उसने असद विरोधी फौजी गुट नुसरा फ्रंट को आतंकवादी घोषित कर दिया है।
 
 
dainikbhaskar.com अपने पाठकों को सीरिया के ताजा हालातों को तस्वीरों के माध्यम से बता रहा है। 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment