इतिहास में ऐसे कई उदाहरण मिलते हैं, जिसमें शाही परिवार का कोई भी बड़ा उत्तराधिकारी न होने पर छोटे बच्चों का राज्याभिषेक कर दिया जाता है। इस तरह की कई घटनाएं कई देशों और सभ्यताओं में आसानी से मिल जाती है।
सामान्यत: ऐसा भी होता है कि छोटे बच्चे गद्दी पर बैठे होते हैं और उनकी ओर से दूसरा कोई विश्वासपात्र व्यक्ति शासन कर रहा होता है। जब तब कि सम्राट बच्चा 18 साल का वयस्क न हो जाए।
dainikbhaskar.com अपने पाठकों को इतिहास के कुछ ऐसे सम्राट बच्चों के बारे में बता रहा है, जिन्होंने छोटी सी उम्र से अपने फैसलों से इतिहास बदल कर रख दिया।