प्यासी भीड़ से पैसों की खातिर बच्चे,जिनकी उम्र सिर्फ 6 साल है एक दूसरे को मुक्के मार घुटनों पर बैठने को मजबूर कर देते हैं।
थाईलैंड में छुट्टियां मनाने आने वाले पर्यटकों के बीच यह घिनौना तमाशा जिसमें लड़के और लड़कियां शामिल होते है, काफी फलता-फूलता जा रहा है।
यहां के सेक्स बारों में लड़कियां गुलाबी शॉर्ट्स में और सस्ती लिपस्टिक लगा कर एक दूसरे से लड़ती है और इनपर बाजी लगाई जाती है।
इन शातिर मुकाबलों में युवा मुए थाई मुक्केबाजों को अपनी हड्डियां टूटने,दिमाग को क्षति पहुंचने और मौत जैसे खतरों का सामना पड़ता है।
फिल्म निर्माता टोड केलस्तीन जिन्होंने इस स्कैंडल का खुलासा किया- अपनी फिल्म बुफैलो गर्ल्स बनाने से पहले इस प्रकार के 300 लड़ाईयां देखी।
इस फिल्म को अब फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जा रहा है।
उन्होंने कहा "यह भयावह है। हम याह ऐसे छोटे बच्चों की बात कर रहे है जो पैसों की खातिर एक दूसरे को घूंसे और ठोकर मारते हैं।"
"पर्यटक इन मुकाबलों को देखते हैं और लड़ने वालों को बाद में टिप देते हैं।"
"मेरे पहले लड़ाई को देखने से पहले,मैं इस प्रकार की निर्दयता जो रोज होती है,देखने के लिए किसी भी तरह से तैयार नहीं था ।"
"ये बच्चे छोटे हैं पर वे मजबूत हैं और अच्छी तरह से प्रशिक्षित हैं. उनके मुक्कों की ताकत और सटीकता दिल दहलाने वाला है और इन सबके बीच सबसे ज्यादा डरावना उनका बिना किसी हेडगेअर या सुरक्षा के लड़ना है।"