लंदन. ब्रिटिश शाही परिवार का नया वारिस बेटा होगा या बेटी, इसे लेकर दुनिया भर में उत्सुकता है। प्रिंस विलियम और केट मिडलटन की होने वाली संतान बेटी है, इस बारे में ब्रिटेन के तमाम अखबारों में चर्चा गरम है। स्थानीय मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक डचेज ऑफ कैम्ब्रिज ने शाही खानदान के इस वारिस के लिए तोहफा भेंट करने वाले को शुक्रिया अदा करते हुए इस बारे में संकेत दिए हैं। केट अपनी प्राइवेसी को लेकर आमतौर पर काफी सतर्क रहती हैं लेकिन तोहफा देने वाले का शुक्रिया अदा करते समय उनकी जुबान फिसल गई। हालांकि उन्होंने खुद को तत्काल रोक भी लिया। केट के इन्हीं संकेतों के आधार पर ब्रिटिश मीडिया अनुमान लगा रहा है कि शाही परिवार के घर बेटी का जन्म होने वाला है।
PICS: फोर्ब्स की गलती में दिखी अपनी बेइज्जती, सऊदी शहजादे ने दे डाली धमकी
PHOTOS: राजकुमारी केट मिडलटन की टॉपलेस तस्वीरें छपीं
6 मार्च की अन्य खास खबरें
प्रीति जिंटा से 10 घंटे तक पूछताछ, यशराज फिल्म्स पर लगा जुर्माना