माले. मालदीव की एक अदालत ने गुरुवार को अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद और पूर्व रक्षा मंत्नी तोलहाठ की गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया।
नशीद की पार्टी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी(एमडीपी) ने बताया कि एक आपराधिक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व रक्षा मंत्नी की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है हालांकि दोनों के खिलाफ आरोप अस्पष्ट हैं।
एमडीपी की पदाधिकारी ऐडम मनिक ने कहा 'हमें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि उनके खिलाफ क्या आरोप लगाए गए हैं।'
कर्नल बने मालदीव के नए रक्षा मंत्री
नए राष्ट्रपति मोहम्मद वहीद ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए सेना के एक कर्नल को देश का नया रक्षा मंत्री बनाया है।
राष्ट्रपति कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार देर शाम दो नए मंत्रियों की नियुक्ति हुई। वहीद ने सेना के कर्नल मोहम्मद नजीम को रक्षा मंत्री बनाया है, जबकि मोहम्मद जमील अहमद को गृह मंत्री नियुक्त किया है।
नजीम मेजर, लेफ्टिनेंट कर्नल और कर्नल के रूप में मालदीव की सेना में सेवाएं दे चुके हैं, जबकि जमील नशीद की सरकार में नागरिक उड्डयन एवं संचार मंत्री थे।
राष्ट्रपति ने मंत्रियों से कहा कि वे नशीद के अपदस्थ होने के बाद देशभर में व्याप्त अस्थिरता से निटने के लिए अपने 'अनुभवों' का इस्तेमाल करें।
विपक्ष के बढ़ते दबाव, देशभर में प्रदर्शन और 'पुलिस बगावत' के बीच नशीद के इस्तीफा देने के बाद वहीद ने मंगलवार को मालदीव के राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी।
इस बीच, मालदीव में जारी अस्थिरता के बीच नशीद की पत्नी देश छोड़कर श्रीलंका पहुंच गई हैं और यहां की सरकार से शरण मांगी। नशीद के बारे में फिलहाल पता नहीं चल पाया है कि वह कहां हैं?
विपक्ष के बढ़ते दबाव, देशभर में प्रदर्शन और 'पुलिस बगावत' के बीच नशीद ने मंगलवार को राष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दे दिया था। बुधवार को उन्होंने अपने हजारों समर्थकों के साथ राजधानी माले में रैली निकाली।
पुलिस व सेना ने प्रदर्शनकारियों पर हमले किए, जो नए राष्ट्रपति मोहम्मद वहीद के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शनकारी आरोप लगा रहे थे कि कि वहीद की सरकार 'अवैधानिक व अलोकतांत्रिक' है।
Related Articles: