अमोस चैपल एक ट्रेवल फोटोग्राफर हैं। वे दुनियाभर के देशों की यात्रा करते हुए वे कैमरे से कुछ खास पलों को कैद करते हैं। उन्होंने दिसम्बर 2011से जनवरी 2013 तक तीन बार ईरान की यात्रा की थी। इस दौरान उन्होंने अपनी तस्वीरों में ईरान की कलरफुल तस्वीर पेश की, जिसके बारे में शायद हम नहीं जानते थे।
न्यूजीलैंड चैपल का कहना है कि हमेशा पश्चिमी देशों की नजरों से आप ईरान को नहीं देख सकते। पत्रकार के लिए यहां स्थितियां इसलिए खराब है, क्योंकि वे लोग हमेशा निगेटिव चीजों को खोजने की कोशिश करते हैं।
हालांकि यहां का शासन जनता को पश्चिम विरोधी बातों से भरमाता है। जबकि असल में यहां कि जनता इस तरह की नहीं है। फोटोग्राफर बताते हैं कि उन्होंने ईरानियों के साथ रह कर जाना कि वे वाकई में सभ्य समाज है। यह सब कुछ देखकर पता चलता है कि मध्य पूर्व के देशों से ईरान कैसे अलग है। किर्गिजिस्तान में अमेरिकी विशेष बल के एक जवान ने बताया कि अमेरिका गलत लोगों को दोस्त है और गलत लोगों को दुश्मन है।
ईरान की नई तस्वीर को पेश करती अमोस चैपल की यह शानदार कृति...