विज्ञापन
 
Home >> International News >> China >> After 1962 War, US Mulled Using Nukes Against China'

चीन पर परमाणु हमला करने की तैयारी में था अमेरिका

एजेंसी | Dec 25, 2012, 12:00PM IST
 
 


वॉशिंगटन. भारत पर 1962 में चीन के आक्रमण के छह महीने बाद अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी ने चीन के खिलाफ परमाणु हथियारों के प्रयोग का मन बना लिया था। उनका मानना था कि चीन अगर फिर हमला करे तो भारत को बचाने के लिए चीन के खिलाफ परमाणु हथियार का प्रयोग किया जा सकता है।

 

कैनेडी ने नौ मई, 1963 को उच्च रक्षा अधिकारियों के साथ बैठक में कहा था कि चीन अगर भारत पर दोबारा आक्रमण करता है तो दिल्ली को बीजिंग से हारने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए रक्षा मंत्री ने चीन के खिलाफ परमाणु हथियार के प्रयोग की बात कही थी। ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल मैक्स वेल डेवनपोर्ट मैक्स टेलर ने कहा था कि भारत के बारे में कुछ कहने से पहले चीन के खिलाफ विस्तृत नीति तैयार कर लेनी चाहिए।

 


यह रहस्योद्घाटन ‘लिसनिंग इन : द सीक्रेट व्हाइट हाउस रिकार्डिग ऑफ जॉन एफ केनेडी’ में किया गया है। इसके सह लेखक टेड विडमर और कैरोलिन कैनेडी हैं। पुस्तक में व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति के साथ रक्षा मंत्री रॉबर्ट मैकनेमारा और जनरल टेलर की बातचीत का भी हवाला दिया गया।
 

 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment