VIDEO: रोटी के लिए लाइन में लगे लोगों पर हवाई हमला
dainikbhaskar.com
| Dec 24, 2012, 13:11PM IST

बेरूत. सीरिया में रविवार को एक बेकरी पर सरकार की ओर से हुए हवाई हमले में दर्जनों लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।
एक विपक्षी कार्यकर्ता ने बताया कि यह सभी रोटी खरीदने के लिए लाइन में लगे हुए थे। यह हवाई हमला मध्य सीरिया के हलफाया में हुआ. यह इलाका पिछले हफ्ते विद्रोहियों के कब्जे में आ गया था।






