विज्ञापन
 
 
 
 

पाकिस्तान को अमेरिका से मिले नए लड़ाकू विमान

 
Source: एजेंसी   |   Last Updated 14:16(07/02/12)
 
 
 
 

इस्लामाबाद.भारत की बढ़ती वायु शक्ति को देखते हुए पाकिस्तान ने सोमवार को अमेरिका से एफ-16 विमानों की अंतिम खेप हासिल कर ली। इसमें दो युद्धक विमान शामिल हैं।

 

पाकिस्तान ने अमेरिका से इस तरह के कुल 18 विमान हासिल किए हैं। समाचार पत्र 'डॉन' के मुताबिक पाकिस्तान वायु सेना (पीएएफ) ने भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के साथ कदम से कदम मिलने के लिए नए लड़ाकू विमान खरीदे हैं।

 

 

 

सोमवार को एफ-16 डी ब्लाक 52 के दो विमान पाकिस्तान पहुंचे। ये विमान अत्याधुनिक हैं और रात में भी उड़ान भरने और हमला करने में सक्षम हैं।

 

 

 

पीएएफ ने अपने बयान में कहा, "सोमवार को हमने दो एफ-16 विमान प्राप्त किए। ये विमान सीधे अमेरिका से जैकोबाबाद के पीएएफ बेस शाहबाज पर पहुंचे।"

 

 

पाकिस्तान ने अमेरिका से 18 नए विमान खरीदने के अलावा उन 35 पुराने विमानों को उन्नत बनाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

 

एफ-16 विमानों की खरीद की घोषणा 2005 में हुई थी।
 

Related Articles:

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
1 + 8

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

Who looks hotter in red bikini?
Premiere of 'Madhubala - Ek Ishq Ek Junoon'
Just Added

ઉફ્ફ,અ'વાદની આ ગરમી
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment
(1)
Latest | Popular