अमेरिका की एयरफोर्स ने शर्मसार कर दिया देश को
dainkinbhaskar.com
| Jul 11, 2012, 12:31PM IST

अमेरिका की एयर फोर्स में सवालों के घेरे में हैं पिछले दिनों यहां महिला यौन शोषण का एक बड़ा मामला सामने आया। पिछले 16 सालों में सामने आया ये अब तक का सबसे बड़ा मामला है। एयरफोर्स के कई अधिकारियों पर इस संबंध में आरोपी हैं। इस मामले में अब तक 31 महिलाओं के साथ इस अपराध की पुष्टी हो चुकी है।
एयरफोर्स के ट्रेनिंग कैंप सेंट एनटोनियो, टेक्सस के 12 पुरुष ट्रेनिंग इंसट्रक्टरों पर आरोप है कि वे नई महिला रिक्रूटों के साथ गलत बर्ताव करते थे। इस संबध में 6 इंसट्रक्टर्स के कोर्ट मार्शल के आदेश दिए गए हैं।
एयरफोर्स अब अपने महिला और पुरुष रिक्रूटों की अलग-अलग ट्रेनिंग की योजना पर विचार कर रहा है। देश की एयरफोर्स से आ रही इस ख़बर ने सारे देश मे तहलका मचा हुआ है। लोगों का कहना है कि देश की वायुसेना की ये हरकत राष्ट्र को शर्मसार करने वाली है।






