विज्ञापन
 
Home >> International News >> International >> Apple Wins Over Samsung, To Get Over $1bln Damages

एप्‍पल ने जीता 10 अरब डॉलर का केस

दैनिकभास्‍कर डॉट कॉम | Aug 25, 2012, 07:45AM IST
 
 


कैलिफोर्निया. हाल ही में दुनिया की सबसे कीमती कंपनी बनी एप्पल और उसके जैसे उत्‍पाद पेश कर उससे टक्‍कर ले रही सैमसंग के बीच चल रही पेचीदा कानूनी लड़ाई में एप्‍पल की जीत हुई है। एप्‍पल ने एक अरब डॉलर (करीब 55500 करोड़ रुपये) का पेटेंट केस जीता है। कंपनी को यह रकम बतौर जुर्माना सैमसंग से मिलेगी। यह अब तक के सबसे बड़े पेंटेंट केस में से एक है। एप्‍पल की इस जीत से मॉर्केट पर व्यापक असर होगा।
नौ सदस्यीय जूरी ने कैलिफ़ोर्निया के सैन जोस फ़ेडेरल कोर्ट में क़रीब 700 सवालों पर विचार-विमर्श किया। इनमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे की बौद्धिक संपदा के उल्लंघन का आरोप लगाया था। लेकिन अंतत: एप्‍पल के आरोप सही पाए गए। हालांकि सैमसंग ने इस फैसले को मानने से इनकार कर दिया है और इसके खिलाफ अपील करने का फैसला किया है।




एप्‍पल और सैमसंग, स्मार्टफ़ोन बनाने वाली दुनिया की दो चर्चित कंपनियां हैं। इनकी कानूनी लड़ाई में जूरी ने फैसला देते हुए कहा कि सैमसंग ने एप्‍पल के पेटेंट्स का उल्लंघन किया है। 
एप्‍पल ने सैमसंग पर अपने सात पेटेंट्स के उल्लंघन का आरोप लगाया था। जिसके बाद पूरा मामला काफी उछला था। स्‍मार्ट फोन की दुनिया में जिस तरह से सैमसंग ने धाक जमाई है, वह एप्‍पल के लिए चिंता का विषय है। आई-फोन और आई पैड बनाने वाली कंपनी एप्‍पल ने सैमसंग से 2.5 अरब डॉलर का हर्जाना मांगा था। यही नहीं, एप्‍पल ने सैमसंग पर व्यापारिक नियमों के उल्लंघन के अलावा सात पेटेंट्स की चोरी का भी आरोप लगाया था। 
लेकिन एप्‍पल के आगे सैमसंग भी हार मानने वाली नहीं थी। सैमसंग ने एप्‍पल के सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए एप्‍पल से क़रीब 52 करोड़ डॉलर का हर्जाना मांगा था और आरोप लगाया कि एप्‍पल ने उसके पांच पेटेंट्स का उल्लंघन किया। पर कंपनी ज्‍यूरी के समक्ष अपने आरोप साबित नहीं कर पाई और अंतिम फैसला एप्‍पल के हक में गया।
सोशल साइट्स की बढ़ती लोकप्रियता से एप्‍पल और सैमसंग दोनों के उत्‍पादों की बिक्री बढ़ने में भी मदद मिली है। इसी के साथ दोनों कंपनियों की होड़ भी बढ़ी है। 
दोनों कंपनियों के बीच कई क़ानूनी लड़ाइयां चल रही हैं। अमेरिका के साथ-साथ ये कंपनियां ब्रिटेन, दक्षिण कोरिया, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया में भी आमने-सामने हैं।
 
एप्‍पल-सैमसंग के झगड़े का आप पर होगा ये असर  
इन 5 वजहों से नंबर वन कंपनी बनी एप्‍पल
एप्‍पल को टक्‍कर देने के लिए सैमसंग लाई गैलेक्‍सी एस 3
सैमसंग-एप्पल की जंग के इन पहलुओं को समझना ज़रूरी है
एप्पल आईपैड से टक्कर लेने के लिए सैमसंग का नया हथियार
दुनिया का पहला एप्‍पल कम्‍प्‍यूटर होगा नीलाम, कीमत $180,000

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment