दुनिया की सबसे कम उम्र की माइक्रोसॉफ्ट प्रोफेशनल आरफ़ा करीम रंधावा की शनिवार को लाहौर के एक अस्पताल में मृत्यु हो गई।
आरफा की उपलब्धियों को देखते हुए पाकिस्तान के सिंध प्रान्त की सरकार ने रविवार को अपने आईटी मीडिया सिटी का नाम आरफ़ा के नाम पर कर दिया है। इस सम्बन्ध में सिंध के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजा हारुन ने बताया कि आईटी मीडिया सिटी कराची का नाम बदल कर आरफ़ा करीम आईटी मीडिया सिटी कर दिया गया है।