विज्ञापन
 
Home >> International News >> Pakistan >> Ashraf Said Kill To Every Terrorist In Queta

क्वेटा में आतंकियों को चुन-चुन कर मारा जाए : अशरफ

Agency | Feb 20, 2013, 13:08PM IST
 
 


इस्लामाबाद। क्वेटा में शवों के साथ प्रदर्शन कर रहे शियाओं की मांग के आगे पाकिस्तान की सरकार फिर झुक गई है। इस बार प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ ने आदेश दिया है कि क्वेटा में आतंकियों को चुन-चुन कर मार दिया जाए। इस बीच, प्रतिबंधित संगठन लश्करे झंगवी के चार आतंकियों को पकड़ लिया गया है। करीब 170 संदिग्ध लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।

बलूचिस्तान के गृहसचिव अकबर हुसैन दुर्रानी ने मंगलवार को बताया कि सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्करे झंगवी का एक मुख्य सरगना वली मुहम्मद मारा गया। वह जनवरी में हुए आलमदार बम धमाके और सुरक्षा बल के बड़े शिया अफसर की मौत का मास्टरमाइंड था। इसी संगठन के तीन और आतंकी भी मारे गए।

इस बीच, सुप्रीम कोर्ट ने शियाओं की मौत के मामले में रक्षा और गृह सचिवों को तलब किया है। पाकिस्तान की 18 करोड़ की आबादी में शिया 20 फीसदी हैं। उल्लेखनीय है कि बीते शनिवार को क्वेटा में आतंकी हमले में 85 लोग मारे गए थे। हमले की जिम्मेवारी लश्करे झांगवी ने ली थी।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment