विज्ञापन
 
Home >> International News >> International >> Atleast 14 Killed In Firing At Premiere Of The Dark Knight Rises

हमलावर के घर मिला तबाही का सामान, ओबामा ने रोका चुनावी अभियान

Agencies | Jul 20, 2012, 23:43PM IST
 
 


डेनेवर. अमेरिका के कोलेराडो प्रांत में एक थिएटर में हुई अंधाधुंध गोलीबारी में कम से कम 14 लोग मारे गए जबकि कम से कम 50 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना बैटमैन सीरीज की नई फिल्म 'द डार्क नाइट राइजेज' के प्रीमियर के दौरान हुई। पुलिस ने इस सिलसिले में एक संदिग्‍ध को कार पार्किंग से गिरफ्तार भी कर लिया है। अमेरिका में हुई इस घटना के बाद फ्रांस की राजधानी पेरिस में प्रस्‍तावित इस फिल्‍म का प्रीमियर कैंसिल कर दिया गया है।
 
डेनेवर के करीब ओरोरा में मिडनाइट शो के दौरान 'सेन्‍चुरी 16' थिएटर खचाखच भरा था। ज्यादातर युवा फैन फिल्म देखने आए थे। न्यूज9 की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म शुरू होने के करीब 15 मिनट बाद ही अंधाधुंध फायरिंग हुई (घटनास्‍थल की तस्‍वीरें देखें)। मास्‍क पहने हमलावर ने फायरिंग करने से पहले थियेटर में आंसू गैस के गोले छोड़े। देखते ही देखते पूरा थियेटर धुएं से भर गया। गोलीबारी की वजह से थियेटर में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे।
 
थिएटर में मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि शुरू में ऐसा लगा जैसे यह कोई नया स्पेशल इफेक्ट है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक गोलीबारी दो लोगों ने की, हालांकि स्‍थानीय पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। हमलावरों ने थिएटर में विस्फोटक भी लगाया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने मास्क भी पहन रखा था। पुलिस ने कथित बंदूकधारी की कार से गैस मास्‍क, राइफल और हैंडगन बरामद किया है। हमलावर बुलेटप्रूफ वेस्‍ट, चश्‍मा और हेलमेट बन रखा था। गिरफ्तार संदिग्‍ध की पहचान 24 साल के अमेरिकी नागरिक जेम्‍स होम्‍स के तौर पर हुई है। पुलिस इस शख्‍स से पूछताछ कर रही है। हमले की वजह का पता नहीं चल सका है। स्‍थानीय पुलिस का कहना है कि संदिग्‍ध के घर में बड़ी मात्रा में अत्‍याधुनिक किस्‍म के विस्‍फोटक मिले हैं। पुलिस इन विस्‍फोटकों को निष्क्रिय करने में जुटी है।
 
हमलावर ने महिलाओं और बच्‍चों को भी नहीं बख्‍शा। गोलीबारी के शिकार हुए लोगों में नवजात बच्‍चे और एक प्रेग्‍नेंट महिला भी शामिल है। गोलीबारी में घायल तीन महीने के एक बच्‍चे का स्‍थानीय अस्‍पताल में इलाज चल रहा है। घायल हुए लोगों में से कम से कम 20 का यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोरेडो हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। 10 लोगों ने थियेटर में ही दम तोड़ दिया, जबकि चार की अस्‍पताल में मौत हुई। राष्‍ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्‍नी मिशेल ओबामा ने इस घटना पर दुख जताया है। ओबामा को इस घटना की जानकारी तड़के पांच बजकर 26 मिनट पर उनके होमलैंड सिक्‍योरिटी एडवाइजर जॉन ब्रेनैन ने दी। ओबामा ने फ्लोरिडा में अपना चुनावी अभियान बीच में रोककर ह्वाइट हाउस लौटने का फैसला किया है। राष्‍ट्रपति चुनाव जारी चुनावी अभियान में ओबामा के प्रतिद्वंद्वी रिपब्लिकन मिट रोमनी ने भी अपना चुनावी अभियान रोक दिया है।
PHOTOS: पहले लगा स्‍पेशल इफेक्‍ट, फिर थियेटर में लाशों के ढेर 
केन्या पर हो सकता है आतंकी हमला: अमेरिका

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment