विज्ञापन
 
Home >> International News >> International >> Australian Fire Threat Not Over Yet, Authorities Warn

ऑस्ट्रेलिया में भीषण गर्मी, कई जगह लगी आग

Agency | Jan 09, 2013, 12:37PM IST
 
 

 
कैनबरा. भारत के उत्तरी इलाकों तथा पश्चिमी देशों में कड़ाके की ठंड और बर्फबारी हो रही है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया में लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं। कई जगहों पर तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जंगलों में गर्मी के कारण आग लग गई है।
 
दमकल की हजारों गाड़ियां दक्षिण पश्चिम ऑस्ट्रेलिया के जंगलों की आग बुझाने और उसे रिहायशी इलाकों तक पहुंचने से रोकने में जुटी है। लोग इन इलाकों से सुरक्षित जगहों की ओर पलायन कर रहे हैं। न्यू साउथ वेल्स के फायर कमिश्नर शेन फिट्सिमंस ने कहा कि अभी जंगलों के भीतर लगी आग का पता लगाया जाना बाकी है।
 
 
राज्य के पांच इलाकों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। यानी यहां अगर आग लगी तो बुझाना संभव नहीं होगा। प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। इसके लिए उन्होंने मंगलवार को राष्ट्र के नाम संदेश दिया। ऑस्ट्रेलिया के छह में से पांच राज्यों में गर्मी से हाल बेहाल हैं। तस्मानिया में 100 से ज्यादा घर आग से तबाह हो गए।
 
 
2009 की याद दिलाएं
 
आग लगने की भीषण स्थिति ने 2009 की याद दिला दी। उस वक्त गर्मी से लगी आग के कारण 173 लोगों की मौत हो गई थी। इससे 4.4 अरब डॉलर (करीब 24,178 करोड़ रुपए) का नुकसान हुआ था।

 

 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment